बस नहीं मिलने पर यात्री रहे परेशान
बस नहीं मिलने पर यात्री रहे परेशान बस नहीं मिलने पर यात्री रहे परेशान बस नहीं मिलने पर यात्री रहे परेशान बस नहीं मिलने पर यात्री रहे परेशान
हरिद्वार,संवाददाता। तीन दिन की छुट्टी होने पर अन्य प्रदेशों से यात्री धर्मनगरी पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक परेशानी ऋषिकेश जाने वालों को हो रही है। रविवार को यात्रियों को ऋषिकेश जाने के लिए रोडवेज बस का कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बस आई तो उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। बस नहीं मिलने पर यात्रियों को अधिक पैसा खर्च कर ऑटो से जाना पड़ रहा है। दिल्ली निवासी रजनी ने बताया कि ट्रेन से हरिद्वार आए हैं। यहां से ऋषिकेश फिर देहरादून जाएंगे। ऋषिकेश जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार और रविवार घूमने के लिए आए हैं।
यमुनानगर निवासी सतीश काला ने बताया कि एक बस आई थी वह भी भरी हुई थी। उसे जगह नहीं होने के कारण छोड़ दिया। ऋषिकेश जा रहे विवेक, शीतल ने बताया कि एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। बाहर ऑटो वाले बहुत अधिक पैसा मांग रहे हैं। विभाग को यात्रियों की सुविधानुसार अधिक बस का इंतजाम करना चाहिए। सहायक महा प्रबंधक विशाल चंद्रा ने बताया कि ऋषिकेश के लिए बसें हैं। कई बार बस जाम में भी फंस जाती हैं। इससे बस स्टैंड तक पहुंचने में देर हो जाती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


