मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए का प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

एसआईआर के तहत बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में 35-हरिद्वार ग्रामीण और 27-ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्रों के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और अन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मतदाता सूची के शुद्धिकरण और नए मतदाताओं के पंजीकरण प्रक्रिया पर जोर दिया गया।

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए का प्रशिक्षण

एसआईआर के तहत मंगलवार को बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में 35-हरिद्वार ग्रामीण और 27-ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्रों के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), बूथ लेवल सुपरवाइजर और विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और सावधानी के साथ करें। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन और त्रुटियों के संशोधन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

मुख्य संदर्भदाता डॉ. संतोष कुमार चमोला ने निर्वाचन प्रक्रिया की विभिन्न बारीकियों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल, सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद, नायब तहसीलदार मदन लाल, जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद, सहायक नोडल अधिकारी मीडिया गोविंद कुर्ल, संतोष रावत, प्रकाश चंद देवरानी सहित बड़ी संख्या में बीएलओ, सुपरवाइजर और विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।