किराये के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

कनखल थाना क्षेत्र में एक युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी एक दिन पहले अपने मायके गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, और आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।

किराये के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

कनखल थाना क्षेत्र में युवक ने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी एक दिन पहले ही अपनी ढाई साल की बेटी के साथ मायके गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार लोकेश (25) मूल रूप से धनौरी खुर्द, बिसराई अमरोहा (उत्तर प्रदेश) का निवासी था। वह कनखल थाना क्षेत्र के गत्ता अबूवाला स्थित राजा गार्डन, आदर्श नगर में किराये के कमरे में परिवार के साथ रह रहा था।

बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी और उसकी ढाई साल की एक बेटी भी है। जानकारी के अनुसार लोकेश की पत्नी बुधवार शाम अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई थी। गुरुवार को कमरे में लोकेश का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा और जांच-पड़ताल शुरू की। कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि युवक ने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन युवक द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।