
ज्वालापुर के लोगों ने की डिवाइडर बनाए जाने की मांग
हरिद्वार, संवाददाता। ज्वालापुर के लोगों ने की डिवाइडर बनाए जाने की मांगज्वालापुर के लोगों ने की डिवाइडर बनाए जाने की मांगज्वालापुर के लोगों ने की डिवा
हरिद्वार, संवाददाता। ज्वालापुर कोतवाली मार्ग पर पुलिस ने अस्थाई बेरिकेड लगाकर यातायात को सुचारु किया हुआ है। लेकिन क्षेत्र के लोग यहां स्थाई डिवाइडर निर्माण की मांग कर रहे हैं। जटवाड़ा पुल का मुख्य मार्ग होने के चलते रात-दिन छोटे बड़े वाहन इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। लगातार मार्ग पर वाहनों के जाम लग जाता है। यह चौराहा मार्ग कस्साबान रोड, कटहरा बाज़ार मार्ग, बाल्मीकि बस्ती, सुभाष नगर तथा जटवाडा पुल मार्ग से होकर गुजरता है। पुलिस के बेरिकेड के सहारे इस मार्ग पर वाहन चल रहे हैं। भीड़ का दबाव इस मार्ग पर 24 घंटे बना रहता है। हरिओम, रईस, अश्वनी शर्मा, जोगिंदर सिंह, राजीव का कहना है कि मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बड़ी संख्या में होती है।
अस्थाई बेरिकेड के चलते वाहन चालक गलत साइड से वाहन निकलते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




