अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में लघु व्यापारियों की सभा
अतिक्रमण हटाने के अभियान के विरोध में लघु व्यापारियों ने नगर निगम परिसर में एक सभा आयोजित की। व्यापारियों ने वेंडिंग जोन में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और फेरी समिति की बैठक बुलाने की मांग की। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि बैठक एक सप्ताह में होगी और नए वेंडिंग जोन के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान लाइसेंस प्राप्त रेहड़ी-पटरी वेंडरों को उनके निर्धारित स्थानों से हटाए जाने के विरोध में लघु व्यापारियों ने नगर निगम परिसर में सभा आयोजित की। प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। उन्होंने मांग उठाई कि चंडी चौराहा-ललतारो मार्ग, भगत सिंह चौक से सेक्टर-2 बैरियर और जटवाड़ा ज्वालापुर पुल सहित सभी वेंडिंग जोन में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और फेरी समिति की बैठक शीघ्र बुलाई जाए। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर फेरी समिति की बैठक आयोजित कर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि दो नए वेंडिंग जोन के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं, जिनमें पंजीकृत वेंडरों को प्राथमिकता दी जाएगी। संजय चोपड़ा ने कहा कि वर्ष 2018 के सर्वे में शामिल 2545 वेंडरों को नए वित्तीय वर्ष में नियमानुसार लाइसेंस दिया जाना चाहिए। साथ ही चारधाम यात्रा को देखते हुए नए वेंडरों को भी शामिल करने की मांग की गई। सभा में सुनील कुकरेती, फूल सिंह, कुंदन कश्यप, शिवम सैनी, राजू जैन, जय भगवान, रणवीर सिंह, उमेश कुमार, कमल, पंडित नंदकिशोर गोस्वामी, नीरज कश्यप, मनीष शर्मा, सुशांत कुमार, रामनरेश, आजम अंसारी, धर्मपाल, कामिल, नईम, विकास सक्सेना, दिलीप कुमार, कामिनी मिश्रा, सीमा देवी, मंजू, सुनीता आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


