चलती ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

Feb 12, 2026 06:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

हरिद्वार जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों से मोबाइल और नकद चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी हुआ एप्पल मोबाइल और ईयरबड्स बरामद किए गए। वे चोरी के बाद मोबाइल का लॉक तोड़कर पैसे निकालते थे। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

चलती ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल, पर्स और कीमती सामान चोरी करने वाले तीन शातिरों को जीआरपी हरिद्वार ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी हुआ एप्पल मोबाइल और ईयरबड्स बरामद किए। पकड़े गए आरोपी चोरी के बाद मोबाइल का लॉक तोड़कर नया पिन बनाते और एटीएम व यूपीआई के जरिए पैसे निकालकर मोबाइल राह चलते लोगों को बेच देते थे। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर विपिन पाठक ने बताया कि 25 जनवरी 2026 को गुजरात निवासी पीयूष चंद्रकांत मोदी परिवार के साथ जम्मू से ऋषिकेश जा रहे थे।

हेमकुंड एक्सप्रेस के कोच एस-9 से हरिद्वार स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद उनकी पत्नी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में दो मोबाइल फोन, एयरपॉड, करीब 20 हजार रुपये नकद, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, डीएल और आरसी रखे थे। इस मामले में जीआरपी देहरादून में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद मुकदमा जीआरपी हरिद्वार स्थानांतरित किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि चोरी हुए मोबाइल से देहरादून के राजपुर रोड स्थित एटीएम से दो बार में रुपये निकाले गए। एटीएम फुटेज खंगालने पर दो संदिग्धों की पहचान पूर्व में जेल जा चुके अंश शर्मा और बलदेव सिंह रावत के रूप में हुई। इसके बाद जीआरपी टीम ने दोनों को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने तीसरे साथी दीपक सेमवाल बताया। वह मोबाइल का लॉक तोड़कर नया यूपीआई पिन तैयार करता था। उसकी निशानदेही पर चोरी हुआ एप्पल फोन और ईयरबड्स बरामद कर लिए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि अंश और बलदेव चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल और पर्स पार करने में माहिर हैं। इसके बाद वे देहरादून में दीपक से मिलते। वह मोबाइल अनलॉक कर पैसे निकालने में मदद करता था। आरोपियों ने बताया कि हरिद्वार स्टेशन पर ट्रेन के लंबे ठहराव और यात्रियों के प्लेटफॉर्म पर उतरने के दौरान उन्हें चोरी करने का मौका मिलता था। गिरफ्तार आरोपियों में बलदेव सिंह रावत निवासी टिहरी गढ़वाल, अंश शर्मा निवासी मुरादाबाद और दीपक सेमवाल निवासी टिहरी गढ़वाल शामिल हैं। अंश और बलदेव के खिलाफ पहले से चोरी, गैंगस्टर और अन्य मुकदमे दर्ज हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।