मकान के सौदे के बाद रकम मांगने पर धमकाया

Jan 29, 2026 08:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

ज्वालापुर क्षेत्र में एक महिला को मकान के सौदे के बाद बकाया रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने ताला तोड़कर मकान पर कब्जा करने का प्रयास भी किया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और जांच शुरू कर दी गई है।

मकान के सौदे के बाद रकम मांगने पर धमकाया

ज्वालापुर क्षेत्र में मकान के सौदे के बाद बकाया रकम मांगने पर महिला को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ताला तोड़कर मकान पर कब्जे का प्रयास भी किया। इधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़िता नूर सबा पत्नी मोहम्मद राकिब निवासी गायत्री विहार सराय ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त 2025 को उसने गायत्री विहार कॉलोनी में कल्लू पुत्र गफूर निवासी मोहल्ला पांवधोई ज्वालापुर के साथ 12 लाख रुपये में मकान का सौदा किया था। एग्रीमेंट के समय कल्लू ने सात लाख रुपये दिए थे, जबकि शेष पांच लाख रुपये की रकम इसी साल पांच जनवरी को बैनामा करते समय दी जानी थी।

आरोप है कि कल्लू ने बकाया रकम नहीं दी। जब 10 जनवरी 2026 को पीड़िता ने शेष रुपये मांगे तो कल्लू, उसका भाई युसुफ पुत्र गफूर और दो महिलाएं उसके घर पहुंचीं और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि कल्लू ने पुलिस में शिकायत करने पर भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, 18 जनवरी की दोपहर कल्लू ने अपने बेटे सुहेत और साथियों को उनके मकान पर भेजा, जिन्होंने ताला तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इधर, इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इस प्रकरण की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;