ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारबादल से किसानों के माथे पर आई चिंता की लकीरें

बादल से किसानों के माथे पर आई चिंता की लकीरें

क्षेत्र में सुबह अचानक मौसम के बदले मिजाज से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें दिखाई दी। बदलता मौसम देख किसानों ने खेतों में चल रही गेहूं की कटाई को रोक दिया। हालांकि 12 बजे जब बादल छंटने के बाद...

बादल से किसानों के माथे पर आई चिंता की लकीरें
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारFri, 12 Apr 2019 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र में सुबह अचानक मौसम के बदले मिजाज से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें दिखाई दी। बदलता मौसम देख किसानों ने खेतों में चल रही गेहूं की कटाई को रोक दिया। हालांकि 12 बजे जब बादल छंटने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली।

क्षेत्र में इस समय गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है। शुक्रवार सुबह अचानक बदले मौसम के मिजाज से किसानों के चेहरे मुरझा गये। किसानों ने खेतो में चल रही गेहूं की कटाई को रुकवा दिया। किसान सोनू, रामकुमार, गालिब हसन, संजय सिंह, रसीद, इरशाद, दिलशाद, मनोज चौहान, बबलू, दीपक ने बताया कि गेहूं की लगभग 80 प्रतिशत फैसलें तैयार हैं। 50 प्रतिशत खेतों में गेहूं की फसलों की कटाई चल रही है। ऐसे में मौसम के बदले मिजाज से किसानों को चिंता बढ़ जाती है। किसानों का कहना है कि अगर ऐसे में बारिश होती है तो गेहूं की फसल भारी नुकसान होने के आसार बन जाते हैं। सबसे अधिक नुकसान काटी गई फसल को होता है। किसानों ने बताया कि इस बार गेहूं की फसल काफी अच्छी हुई है। समय अनुसार हुई बारिश व ठंड से गेहूं की फसलों में दाना मोटा हुआ है और उत्पादन भी अधिक होने के आसार है। कृषि विशेषज्ञ राजा साहब राम ने बताया कि इन दिनों गेहूं की फसल काटी जा रही है। इस समय होने वाली बारिश गेहूं की कटी फसलों को नुकसान होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें