ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारकरवा चौथ को लेकर देर रात तक गुलजार रहे बाजार

करवा चौथ को लेकर देर रात तक गुलजार रहे बाजार

करवा चौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने बाजारों में देर तक मेहंदी लगवाई और जमकर खरीदारी की। शहर के बाजार देर रात खरीदारों से गुलजार...

करवा चौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने बाजारों में देर तक मेहंदी लगवाई और जमकर खरीदारी की। शहर के बाजार देर रात खरीदारों से गुलजार...
1/ 2करवा चौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने बाजारों में देर तक मेहंदी लगवाई और जमकर खरीदारी की। शहर के बाजार देर रात खरीदारों से गुलजार...
करवा चौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने बाजारों में देर तक मेहंदी लगवाई और जमकर खरीदारी की। शहर के बाजार देर रात खरीदारों से गुलजार...
2/ 2करवा चौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने बाजारों में देर तक मेहंदी लगवाई और जमकर खरीदारी की। शहर के बाजार देर रात खरीदारों से गुलजार...
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारFri, 26 Oct 2018 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

करवा चौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने बाजारों में देर तक मेहंदी लगवाई और जमकर खरीदारी की। शहर के बाजार देर रात खरीदारों से गुलजार रहे। श्रृंगार के लिए ब्यूटी पार्लरों में भारी भीड़ जुटी रही। शनिवार को महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखेंगी। इस दिन महिलाएं दुल्हन की तरह सजती संवरती हैं। शुक्रवार को ज्वालापुर के कटहरा बाजार, चौक बाजार, जटवाड़ा पुल, रेलवे चौकी, आर्यनगर चौक समेत करवा चौथ पर महिलाओं को मेहंदी लगाने के लिए सेंटर लगे हुए हैं। सुबह से ही करवा चौथ के लिए महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए पहुंचनी शुरू हो गई थी। दिनभर बाजार में मेहंदी लगवाने और खरीदारी करने सिलसिला चलता रहा। देर रात तक बाजारों में करवा चौथ की खरीदारी के लिए महिलाओं की चहल पहल रही। ज्वालापुर में भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे चौकी से बेरिगेट्स लगाकर बड़े वाहनों प्रवेश बंद कर दिया गया था। सबसे ज्यादा भीड़ मेहंदी सेंटरों वालों के पास और ज्वेलरी की दुकानों पर रही। करवा पूजन के लिए करवे, मिट्टी के दीपक और पूजन की सामग्रियों की भी खरीदारी की गई।

चांद को अर्घ्य देने के बाद खोलती हैं व्रत

महिलाएं दिनभर अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए भूखी प्यासी रहकर व्रत रखती है। रात को चांद निकलने पर उसे अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत को खोलती है। करवा चौथ का व्रत रखने से अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें