पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई निंदनीय
युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव राम विशाल देव ने प्रेस बयान जारी कहा कि बीते सोमवार को युवा कांग्रेस के जन जागरण धरने पर पुलिसिया कार्रवाई से बर्बरता की है वह बेहद निंदनीय है। कहा कि इससे उनके...
युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव राम विशाल देव ने प्रेस बयान जारी कहा कि बीते सोमवार को युवा कांग्रेस के जन जागरण धरने पर पुलिसिया कार्रवाई से बर्बरता की है वह बेहद निंदनीय है। कहा कि इससे उनके द्वारा उठाए गए सवाल दबने वाले नहीं है।
राम विशाल देव ने मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। राम विशाल ने कहा कि भाजपा के ही विधयाक उन्हीं के मंत्री मदन कौशिक पर आरोप लगा रहे हैं। इसलिए उन्हें एक दिन भी पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। राम विशाल देव ने कहा कि चुनौती है कि वह खुले मंच पर सवालों जवाब करना चाहते हैं। बता दें कि सोमवार को युवा कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में नोकझोंक हुई थी।