Haridwar News: तीज महोत्सव में महिलाओं ने जमकर किया नृत्य और गायन
Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। रोटरी क्लब कनखल की ओर से शुक्रवार को रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पार

Haridwar News: रोटरी क्लब कनखल की ओर से शुक्रवार को रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर तीज गीतों पर नृत्य और गायन किया। मेहंदी, झूले और विभिन्न खेलों के साथ महिलाओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया। इस दौरान भावना वासुदेव को तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गौरी गर्ग ने कहा कि तीज हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। रोटरी क्लब कनखल का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच प्रदान करने के साथ सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि तीज पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं।
वरिष्ठ रोटेरियन नरेश रानी गर्ग ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी तीज महोत्सव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। राधिका अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं ने मेहंदी, झूला, गीत और खेलों के माध्यम से तीज पर्व के महत्व को जीवंत किया। क्लब आगे भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर सरिता अग्रवाल, ममता अरोड़ा, अनूपा सुबुद्धि, शीलू भाटिया, सौम्या गर्ग, विनीशा गर्ग, सिमरनजीत कौर, नीतू, रिचा, अर्चना और हर्षिता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

