ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारअध्यात्म चेतना संघ ने मनाया तीज महोत्सव

अध्यात्म चेतना संघ ने मनाया तीज महोत्सव

अध्यात्म चेतना संघ की ओर से तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र...

अध्यात्म चेतना संघ ने मनाया तीज महोत्सव
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारSun, 04 Aug 2019 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

अध्यात्म चेतना संघ की ओर से तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न तरीके और ट्रेंडस में मेहंदी लगाई गई। मनीषा गुप्ता, स्वाति गर्ग, सुनीता जोशी के सर पर तीज क्वीन का ताज सजा। उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा, संयुक्त महामंत्री संगीता गुप्ता के संयोजन में मेहंदी प्रतियोगिता, गीत संगीत, गेम्स, तीज क्वीन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्या गुप्ता ने गणेश वंदना से किया। शिवांगी चोपड़ा, शुभ्रा गुप्ता, श्रद्घा शर्मा, कमला जोशी, सुनीता जोशी, ममता शर्मा, संगीता चोपड़ा, पुष्पा जती, दीपा गुप्ता, नीलम छावड़ा, वीना कपूर, डॉ. सरिता अग्रवाल ने शिव-पार्वती एवं राधा कृष्ण के प्रेम पर आधारित नृत्य सभी को भाव-विभोर कर दिया। मेंहदी प्रतियोगिता में डॉ. संतोष चौहान, उपमा मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जिसमें श्रद्घा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान नरेश रानी गर्ग, सोनिया कौशिक, ऋतु पाहवा आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें