धूप निकलने से लोगों को ठंड से मिली राहत
धर्मनगरी में रविवार को बारिश के बाद धूप खिली रही, जिससे लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी के कारण रात को ठंड कम रही। लोग दिन...

धर्मनगरी में रविवार को सुबह से शाम तक धूप खिली रही। दो दिन की बारिश के बाद दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान में आधे डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में साढ़े चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। तापमान में बढ़ोतरी के बाद रात को भी ठंड कम रही। बीते शुक्रवार और शनिवार को लोग बारिश से परेशान रहे। इस दौरान सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश के बाद धर्मनगरी में पड़ रही सूखी ठंड का प्रकोप कम हो गया है। रविवार को भी धूप ने लोगों को सकून पहुंचाया। दिन में लोग धूप सेंकते नजर आए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।