Haridwar News: कांवड़ यात्रा से पहले टूटी सड़कों की मरम्मत कराने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने कांवड़ यात्रा से पहले धानवीर शहर के सड़कों के अव्यवस्थित स्थिति और जलभराव का समाधान करने की मांग की। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ विरोध जताया।

Haridwar News: कांवड़ यात्रा से पहले टूटी सड़कों की मरम्मत कराने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Haridwar News: राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता सुनील सेठी ने साथियों के साथ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपकर कांवड़ यात्रा से पहले शहर की टूटी सड़कों, गड्ढों और जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सीवर कार्यों के बाद हरिद्वार, अपर रोड, कनखल, भीमगोड़ा और जगजीतपुर की सड़कें बदहाल हैं। मानसून की पहली बारिश में नई सड़कें भी धंसने लगी हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। सुनील सेठी ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी प्रमुख मार्गों की मरम्मत कराई पार्षद हरविंद्र सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग और संबंधित एजेंसियों की लापरवाही से सड़कें समय पर ठीक नहीं हो सकीं।

उन्होंने बाहरी हाईवे सर्विस रोड की खराब स्थिति को लेकर एनएचएआई से भी तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। इस दौरान अर्पण ग्रोवर, अजय अनेजा, सोनू चौधरी, प्रीत कमल और राकेश सिंह भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।