ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारपर्चियां नहीं मिलने से गन्ना किसान परेशान

पर्चियां नहीं मिलने से गन्ना किसान परेशान

पथरी क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसानों को समय अनुसार लक्सर मिल से गन्ने की पर्चियां नहीं मिल पा रही हैं। पर्चियां नहीं मिलने से किसानों में भारी रोष...

पर्चियां नहीं मिलने से गन्ना किसान परेशान
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारFri, 17 Jan 2020 03:55 PM
ऐप पर पढ़ें

पथरी क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसानों को समय अनुसार लक्सर मिल से गन्ने की पर्चियां नहीं मिल पा रही हैं। पर्चियां नहीं मिलने से किसानों में भारी रोष है। किसानों ने गन्ना समिति के डायरेक्टर और मिल प्रबंधक से समय अनुसार पर्चियां उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

गांव रानीमाजरा, शाहपुर, पदार्था, झाबरी, फेरुपुर, धनपुरा, कटारपुर, चांदपुर, सहित दर्जनों गांवों के किसानों का किसानों का आरोप है मिल प्रबंधन की गलत नीति के चलते किसानों को समय से पर्चियां नहीं दी जा रही है। पर्चियां नहीं मिलने के कारण खेत खाली नहीं हो पा रहे है। आरोप है कि इस बार गलत क्रय नीति और व्यवस्था में कमी के चलते किसान चिंतित हैं। किसान रमेश सिंह, सुनीत चौहान, निसार अहमद, रमेश सिंह, राजबीर, शमशाद, इरशाद, नितीन चौहान, पवन चौहान, इरफान, निसार अहमद, रिशु ने बताया मिल कर्मचारियों के द्वारा पर्ची जारी करने में देरी हो रही है। किसान एक-एक पर्ची के लिए जूझ रहे हैं।

किसानों में राम किशोर, रहमान, दलीप कुमार, निशार अहमद, राजकुमार शिवम, रमेश कुमार, नौशाद अली, हरवीर सिंह, राजेश, परवीन कुमार ने गन्ना समिति के डायरेक्टर व मिल प्रबंधक से जल्द पर्चियां उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। गन्ना समिति के डायरेक्टर महबूब अली ने बताया पिछले वर्ष बनाई गई किसानों की सूची के आधार पर ही पर्चियां दी जा रही हैं। किसानों से वार्ता कर उन्हें पर्चियां उपलब्ध कराई जायेगी। आगे की व्यवस्था में सुधार किया जायेगा। लक्सर मिल के डिप्टी जीएम सुरेश शर्मा ने बताया किसानों को जरूरत के आधार पर पर्चियां दी जा रही हैं। बारिश के कारण तौलकेंद्र से गन्ना उठान में देरी के चलते पर्चियां देने में समय लग रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें