हरिद्वार में वीकेंड पर थाने और कोतवाली की फोर्स भी संभालेगी ट्रैफिक
हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह ने अपराध गोष्ठी में नशा तस्करी, चारधाम यात्रा और यातायात प्रबंधन पर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और यात्रा मार्गों पर गश्त बढ़ाई जाए। सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

हरिद्वार, संवाददाता। एसएसपी नवनीत सिंह ने अपराध गोष्ठी में कानून व्यवस्था, चारधाम यात्रा, नशा तस्करी और यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर नशा तस्कर या पैडलर गिरफ्तारी से बचना नहीं चाहिए और नशे की पूरी चेन को तोड़ने के लिए व्यापक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में संबंधित क्षेत्राधिकारियों को साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित बैठक में एसएसपी ने कहा कि चारधाम यात्रा अब धीरे-धीरे चरम की ओर बढ़ रही है, ऐसे में सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी जिम्मेदारी निभाएं।
उन्होंने यात्रा मार्गों पर लगातार गश्त बढ़ाने और यातायात पुलिस की टीमें सक्रिय रखने के निर्देश दिए, ताकि जाम या दुर्घटना जैसी स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। वीकेंड पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए एसएसपी ने थाना प्रभारियों और यातायात अधिकारियों को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर समन्वय के साथ यातायात व्यवस्था संभालने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर स्तर पर सतर्कता जरूरी है।बैठक में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर भी जोर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


