Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsStrict Measures by DM to Beautify Haridwar Cleanliness Campaign Inspections
स्वच्छता में लापरवाही पर डीएम की फटकार, कांवड़ पटरी मार्ग से अतिक्रमण हटाने के आदेश

स्वच्छता में लापरवाही पर डीएम की फटकार, कांवड़ पटरी मार्ग से अतिक्रमण हटाने के आदेश

संक्षेप:

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार, हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने के अभियान में डीएम ने सख्त कदम उठाए हैं। कांवड़ पटरी मार्ग की सफाई और सौंदर्यकरण का निरीक्षण करते हुए, उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की और अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। सड़क की खराब स्थिति और सफाई को सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Jan 30, 2026 05:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने के अभियान में कोताही पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया है। कांवड़ पटरी मार्ग पर सफाई और सौंदर्यीकरण का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने नगर निगम की सुस्त कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। सिंहद्वार और कांवड़ पटरी मार्ग पर अतिक्रमण को बिना देरी हटाने के आदेश भी दिए। शुक्रवार को डीएम ने सिडकुल और नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ सिंहद्वार से पुल जटवाड़ा तक कांवड़ पटरी मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर साफ-सफाई, सौंदर्यकरण की स्थिति को परखा। कई जगह गंदगी, उगी हुई झाड़ियां, क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल और खराब सड़कें पाए जाने पर डीएम ने अफसरों को कड़ी फटकार लगाई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ पटरी मार्ग के आसपास व्यापक सफाई सुनिश्चित की जाए। क्षतिग्रस्त सड़क और बाउंड्री वॉल की मरम्मत शीघ्र कराई जाए। सड़क किनारे उगी झाड़ियों को तत्काल हटाने के भी आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि कांवड़ पटरी मार्ग श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए वैकल्पिक रास्ता है, ऐसे में इसका दुरुस्तीकरण और सौंदर्यकरण सर्वोच्च प्राथमिकता पर होना चाहिए। इस दौरान सिडकुल के आरएम कमल किशोर कफल्टिया, एकम्स कंपनी के जीएम केडी शर्मा, हीरो कंपनी के एचआर-हेड पंकज भट्ट, हरीश नौटियाल भी मौजूद रहे। नियमित निगरानी सुनिश्चित करे नगर निगम डीएम ने सिंहद्वार पुल के आसपास फड़-ठेली और अस्थायी दुकानों पर भी सख्ती दिखाई। नगर निगम को निर्देश दिए गए कि अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो। उन्होंने चेताया कि भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कांवड़ पटरी मार्ग पर सीएसआर के तहत एकम्स और हीरो कंपनी के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया।