Haridwar News: नाबालिगों की 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल सीज
Haridwar News: हरिद्वार। जगजीतपुर क्षेत्र में नाबालिग विद्यार्थियों के दोपहिया वाहन चलाने पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 20 स्कूटी और मोटरसाइकिल सीज कर दीं। जि

Haridwar News: जगजीतपुर क्षेत्र में नाबालिग विद्यार्थियों के दोपहिया वाहन चलाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती की। विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान स्कूलों के आसपास जांच कर 20 स्कूटी और मोटरसाइकिल सीज की गईं। अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा ने किया। परिवहन विभाग की टीम ने जगजीतपुर क्षेत्र के विद्यालयों और आसपास के इलाकों में कार्रवाई की। विद्यालय प्रशासन से बातचीत में सामने आया कि नाबालिग विद्यार्थियों को स्कूटी या मोटरसाइकिल से विद्यालय न भेजने के लिए अभिभावकों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। इसके बावजूद कुछ विद्यार्थी दोपहिया वाहनों से विद्यालय पहुंचे और उन्हें आसपास की गलियों में खड़ा कर रहे थे।
परिवहन विभाग की टीम ने विद्यालय प्रशासन को विश्वास में लेते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की और कुल 20 स्कूटी व मोटरसाइकिल सीज कीं। संबंधित विद्यार्थियों के अभिभावकों को कार्रवाई की जानकारी देकर बच्चों के विद्यालय आने-जाने के लिए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था करने को कहा गया। अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा, यातायात कर अधिकारी वरुणा सैनी और यातायात कर अधिकारी भारत भूषण मौजूद रहे। परिवहन विभाग ने अभिभावकों से अपील की कि निर्धारित आयु पूरी नहीं करने वाले और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाले बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। विभाग के अनुसार नाबालिगों का वाहन चलाना उनके साथ ही अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी जोखिम पैदा करता है। ऐसे वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।000

