हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भू कानून कमेटी पर विचार: निशंक
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि संशोधित उत्तराखंड भूमि कानून से भू माफियाओं पर नियंत्रण किया जाएगा। यह कानून उत्तराखंड के 11 पर्वतीय जिलों में लागू होगा। हरिद्वार और ऊधम सिंह...
Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारWed, 19 Feb 2025 09:47 PM

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कैबिनेट के संशोधित उत्तराखंड भूमि कानून को मंजूरी देने के बाद भू माफियों पर शिकंजा कसा जाएगा। यहां की भूमि संरक्षित हो सकेगी। उत्तराखंड के 11 पर्वतीय जिलों में भूमि कानून तत्काल लागू हो गया है लेकिन हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण दोनों जिलों के लिए अलग से कमेटी बनाने पर विचार किया जा रहा है। दोनों जिलों में औद्योगिक विकास जारी रहे। उसके अनुसार काम किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।