Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsStray Animals on City Streets Cause Public Distress Local Business Group Demands Action
सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने की मांग, मेयर को सौंपा ज्ञापन

सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने की मांग, मेयर को सौंपा ज्ञापन

संक्षेप:

शहर की सड़कों पर लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या ने आमजन के लिए समस्याएं खड़ी कर दी हैं। महानगर व्यापार मंडल ने नगर निगम को ज्ञापन सौंपकर उचित कदम उठाने की मांग की है। खासकर हरकी पैड़ी, उत्तरी हरिद्वार और कनखल में लोग घायल हो रहे हैं। कोर्ट के आदेशों का पालन करने की आवश्यकता है।

Jan 09, 2026 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

शहर की सड़कों पर बढ़ते लावारिस पशुओं ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसको लेकर महानगर व्यापार मंडल ने नगर निगम से जल्द उचित कदम उठाने की मांग करते हुए मेयर किरण जैसल को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि हरकी पैड़ी क्षेत्र, उत्तरी हरिद्वार, मध्य हरिद्वार और कनखल में लावारिस पशु लोगों के लिए खतरा बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि लावारिस पशुओं की वजह से राहगीर, श्रद्धालु और खासतौर पर स्कूली बच्चे अक्सर घायल हो जा रहे हैं। कई बार पशुओं के आपसी झगड़ों में दोपहिया वाहन सवार दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेठी ने याद दिलाया कि कोर्ट ने लावारिस पशुओं को पशु विश्राम गृह में रखने के स्पष्ट आदेश दिए हैं, जिनका पालन नगर निगम को अनिवार्य रूप से करना चाहिए। पशुओं को सड़क पर छोड़ रहे कुछ पशुपालक सेठी ने यह आरोप भी लगाया कि कुछ पशुपालक जानबूझकर अपने पशुओं को सड़कों पर छोड़ देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ता है। ऐसे लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान डॉ. नीतिथ ऐरन, राकेश जमदग्नि, सुनील मनोचा, अंशुल कंसल, सोनू चौधरी, युवराज बिष्ट, प्रीत कमल और मुकेश अग्रवाल शामिल रहे।