ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारअहमदपुर ग्रंट में लगेगा राज्य का पहला एथेनॉल प्लांट

अहमदपुर ग्रंट में लगेगा राज्य का पहला एथेनॉल प्लांट

ब्लॉक बहादराबाद के अहमदपुर ग्रंट गांव में उत्तराखंड का पहला आधुनिक तकनीक युक्त एथेनॉल प्लांट लगेगा। उत्तम शुगर मिल द्वारा स्थापित आधुनिक प्लांट में पर्यावरण को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।...

अहमदपुर ग्रंट में लगेगा राज्य का पहला एथेनॉल प्लांट
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारThu, 05 Dec 2019 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्लॉक बहादराबाद के अहमदपुर ग्रंट गांव में उत्तराखंड का पहला आधुनिक तकनीक युक्त एथेनॉल प्लांट लगेगा। उत्तम शुगर मिल द्वारा स्थापित आधुनिक प्लांट में पर्यावरण को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। यह प्लांट पूरी तरह अनाज पर आधारित हैं।

मिल किसानों से वेस्ट अनाज खरीदकर उससे एथेनॉल बनाएगा। एथेनॉल को इंडियन ऑयल पेट्रोलियम को सीधे सप्लाई किया जाएगा। लगभग 60 करोड़ रुपए की इस योजना को उत्तम शुगर मिल आगामी जनवरी माह से शुरुआत करने जा रहा है। उत्तम शुगर मिल के महाप्रबंधक लोकेंद्र लांबा का कहना है कि संबंधित प्लांट लगाने को लेकर कुछ लोग शराब का प्लांट लगाने का भ्रामक प्रचार रहे हैं। जबकि मिल एथेनॉल ब्लेंडर प्लांट लगाने जा रही है। जिसके लिए पर्यावरण विभाग से एनओसी पूर्व में ही ली जा चुकी है। भारत सरकार के मानकों पर प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। यहां तक कि जिस स्थान पर प्लांट लगाया जाना प्रस्तावित है। उस क्षेत्र के लगभग ढाई सौ किसानों ने शासन प्रशासन के सामने अपनी लिखित सहमति दी थी। जिसकी वीडियो ग्राफी भी बनाई गई है। एथेनॉल प्लांट का पूरा निर्यात इंडियन ऑयल को किया जाएगा ताकि उसका दस प्रतिशत एथेनॉल पेट्रोल में मिलाकर प्रयोग किया जा सके। इससे बाहरी देश से आने वाले पेट्रोल की खपत पर खासा असर पड़ेगा। लोकेंद्र ने बताया कि भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ उत्तम शुगर मिल का एमओयू साइन हो चुका है। उनके पास उत्तराखंड में पहला लाइसेंस है जो एथेनॉल प्लांट योजना के मानकों की पूर्ति करता है। प्लांट लगने से सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें