ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारप्रदेश स्तर पर हो आंदोलन

प्रदेश स्तर पर हो आंदोलन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन ने सुशील कुमार वाल्मीकि के आंदोलन को लेकर अपना पक्ष रखा...

प्रदेश स्तर पर हो आंदोलन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारMon, 13 Dec 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन ने सुशील कुमार वाल्मीकि के आंदोलन को लेकर अपना पक्ष रखा है।

प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र श्रमिक, जिला प्रभारी आत्माराम बेनीवाल, वरिष्ठ नेता सुनील राजौर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की जो समस्याएं सामाजिक संस्था द्वारा उठाई जा रही है, वह प्रदेश स्तर की हैं। इसका समाधान उत्तराखंड शासन शहरी विकास विभाग की ओर से किया जाना है। लेकिन जो आंदोलन प्रदेश सरकार के संबंधित मुख्यालय पर होना चाहिए। वह स्थानीय स्तर पर किए जाने से समस्याओं का हल निकल पाना मुश्किल है। यदि संस्था प्रदेश के संबंधित कार्यालय पर धरना प्रदर्शन आंदोलन करती तो हमारा संगठन और सहयोगी संगठन सहयोग के लिए तैयार है। कहा कि जब सरकार की ओर से गठित सफाई आयोग के सदस्य को भी आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है, तो यह आश्चर्य की बात है कि अन्य संगठनों के बारे में सरकार का क्या रुख होगा।

सफाई कर्मचारियों की अन्य समस्याओं पर उत्तराखंड वाल्मीकि स्वच्छकार संयुक्त मोर्चा की कार्रवाई जारी है। जिसके परिणाम शीघ्र ही आने की संभावना है। जो भी देर हो रही वह शहरी विकास विभाग उत्तराखंड की ढुलमुल रवैया के कारण ही हो रही है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े