Special Intensive Revision Campaign for Voter List in Haridwar District Begins October 1 हरिद्वार में मतदाता सूची का मिला हुआ शुरू, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsSpecial Intensive Revision Campaign for Voter List in Haridwar District Begins October 1

हरिद्वार में मतदाता सूची का मिला हुआ शुरू

- 01 अक्तूबर से शुरू होगा एसआईआर अभियान एक अक्तूबर को यह अभियान शुरू होगा। लेकिन उससे पहले मतदाता सूची के विशेष गहन और शुद्धिकरण के उद्देश्य से शुक्रव

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारFri, 19 Sep 2025 04:41 PM
share Share
Follow Us on
हरिद्वार में मतदाता सूची का मिला हुआ शुरू

हरिद्वार जिले में भी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान चलाया जाएगा। विधिवत एक अक्तूबर को यह अभियान शुरू होगा। लेकिन उससे पहले मतदाता सूची के विशेष गहन और शुद्धिकरण के उद्देश्य से शुक्रवार को शहर के भल्ला कॉलेज परिसर में मतदाता सूची का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 2003 की विधानसभा मतदाता सूची का मिलान वर्ष 2025 की मतदाता सूची से करने का कार्य बीएलओ द्वारा किया गया। बीएलओ ने पुराने रिकॉर्ड और वर्तमान मतदाता सूची का मिलान करते हुए मृत, स्थानांतरित तथा दोहरे नामों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की। यह अभियान चुनाव आयोग के निर्देश पर चलाया जा रहा है ताकि मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।