ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारस्पर्श गंगा ने दिव्यांगों को दी व्हील चेयर

स्पर्श गंगा ने दिव्यांगों को दी व्हील चेयर

स्पर्श गंगा कार्यालय में एक गोष्ठी कर दिव्यांगों को निःशुल्क व्हील चेयर वितरित की...

स्पर्श गंगा ने दिव्यांगों को दी व्हील चेयर
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारThu, 29 Oct 2020 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

स्पर्श गंगा कार्यालय में एक गोष्ठी कर दिव्यांगों को निःशुल्क व्हील चेयर वितरित की गई। गोष्ठी में रीता चमोली ने कहा कि मनुष्य शरीर से दिव्यांग नहीं होता, बशर्ते अगर वह दिमाग से दिव्यांग ना हो। समाज के सभी लोगों को जागरूक होना चाहिए। मनु रावत ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की सेवा करने से जो आनंद प्राप्त होता है वह किसी और कार्य को करने में नहीं मिलता। बिमला ढौंडियाल ने दिव्यांगों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि दिव्यांग बच्चों में छुपी प्रतिभा देखकर वे हैरान हैं। गोष्ठी में मनप्रीत, रेणु शर्मा, अंशु, शीतल, रजनीश, रूबी आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें