ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वार लघु व्यापारियों का निगम के खिलाफ प्रदर्शन

लघु व्यापारियों का निगम के खिलाफ प्रदर्शन

फुटकर फूल प्रसाद बिंदी पूजा की चुनरी माला विक्रेता संगठन ने अलकनंदा घाट पर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर फूल-प्रसाद के ठेके निरस्त करने की मांग की। लघु व्यापारियों ने निगम पर फूल, प्रसाद को ठेके पर...

 लघु व्यापारियों का निगम के खिलाफ प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारWed, 07 Feb 2018 09:05 PM
ऐप पर पढ़ें

फुटकर फूल प्रसाद बिंदी पूजा की चुनरी माला विक्रेता संगठन ने अलकनंदा घाट पर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर फूल-प्रसाद के ठेके निरस्त करने की मांग की। लघु व्यापारियों ने निगम पर फूल, प्रसाद को ठेके पर देकर राज्य फेरी नीति नियमावली का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ठेकों को निरस्त करने की मांग की जाएगी।

लघु व्यापारियों ने कहा कि निगम की ओर से फूल-प्रसाद के छोटे व्यवसाय को ठेके पर दिया जाना लघु व्यापारियों के साथ अन्याय है, जबकि ठेका प्रथा को समाप्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने राज्य फेरी नीति नियमावली का गठन कर दिया है। कहा कि लंबे अर्से से लघु व्यापारी गंगा घाटों और पार्किंग में फूल, प्रसाद, माला, चुनरी, चूडी, बिंदी, पूजन सामग्री, नारियल आदि बेचकर अपने परिवारों की गुजर-बसर कर रहे हैं। फूल प्रसाद को ठेके पर देना लगभग 10 हजार लघु व्यापारियों के साथ अन्याय है। इस दौरान संजय चोपड़ा, राजकुमार, ओमप्रकाश भाटिया, अुनज कुमार, निशा भाटिया, गंगा देवी, रेखा गुप्ता, चंद्रकांता, रचना, पुष्पा, सुमन गुप्ता, प्रभा, आशा, अनिता, साधुशरण, भूपेंद्र, मनोज मंडल, प्रिंस, हंसराज अरोड़ा, ध्रुव, प्रभात, वीरेंद्र, अशोक, देशराज आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें