हरिद्वार में रुद्रप्रयाग के छह प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले
मुंबई से लौटे रुद्रप्रयाग के छह प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी प्रवासी गुरुवार को स्पेशल ट्रेन से मुंबई से लौटे थे। देर शाम को स्वास्थ्य विभाग को मिली सैंपल रिपोर्ट में प्रवासियों में...

मुंबई से लौटे रुद्रप्रयाग के छह प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी प्रवासी गुरुवार को स्पेशल ट्रेन से मुंबई से लौटे थे। देर शाम को स्वास्थ्य विभाग को मिली सैंपल रिपोर्ट में प्रवासियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों को मेला अस्पताल कोविड-19 सेंटर में भर्ती कराया गया है।
सोमवार को भी हरिद्वार में कोविड-19 संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला जारी रहा। स्वास्थ्य विभाग को देर शाम करीब साढ़े सात बजे मिली जांच रिपोर्ट में पिरान कलियर में क्वारंटाइन किए गए रुद्रप्रयाग के छह प्रवासियों में कोविड-19 संक्रमण पाया गया। मरीजों से एक छह वर्षीय बच्ची और 19 वर्षीय युवती भी शामिल है। शेष चार मरीज पुरुष है। इनकी उम्र 21 से 40 के बीच है। पॉजिटिव मरीजों को पिरान कलियर में फैसिलिटी क्वारंटाइन किया गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद सोमवार को आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम पिरान कलियर क्वारंटाइन सेंटर पहुंची। एंबुलेंस के माध्यम से सभी संक्रमित मरीजों को मेला अस्पताल कोविड-19 सेंटर में भर्ती कराया। सीएमओ डॉ. सरोज नैथाणी ने बताया कि सभी पॉजिटिव मरीजों का इलाज कोविड-19 सेंटर में ही किया जाएगा। स्वास्थ्य होने के बाद इन मरीजों को इनके गृह जनपदों में भेजा जाएगा।
