गुरुद्वारा ज्ञान गोदडी के लिए कूच कर रहे सिक्ख लोगों को पुलिस ने रोका

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

सिक्ख समाज ने ग्राम दिनारपुर से हरकी पैड़ी तक कूच किया, जहाँ उन्हें पुलिस ने रोका। संगत ने धरना दिया और कहा कि प्रशासन पिछले चार दशकों से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। कुंभ एसडीएम ने वार्ता कर कुछ दिन का समय मांगा और उच्च अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।

गुरुद्वारा ज्ञान गोदडी के लिए कूच कर रहे सिक्ख लोगों को पुलिस ने रोका

गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी मूल स्थान के लिए सिक्ख समाज ने श्री गुरु नानक देव धर्म प्रचार समिति के तत्वावधान में ग्राम दिनारपुर से हरकी पैड़ी तक कूच किया। बैसाखी पर सिक्ख संगत मूल स्थान पर अरदास और गंगा स्नान करने जा रही थी, लेकिन पुलिस ने डांडी चौक पर ही उन्हें रोक दिया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प और नोकझोंक भी हुई। इसके बाद संगत सड़क पर ही धरने पर बैठ गई। लोगों ने कहा कि पिछले चार दशक से गुरुद्वारे के लिए समाज सड़क पर धरना-प्रदर्शन कर रहा है लेकिन प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। हरकी पैड़ी के पास जिस स्थान पर गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी था उसे प्रशासन वापस नहीं कर रहा है।

यह स्थान सिक्ख समाज के लिए बहुत पवित्र है, जिसे प्रशासन समाज को वापस करे। ऐसा नहीं करने से लोगों में बहुत रोष है। एक घंटा धरने के बाद कुंभ एसडीएम मंजीत सिंह ने संगत से वार्ता कर कुछ दिन का समय मांगा। उन्होंने कहा कि उनकी बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी और मुख्यमंत्री से इस प्रकरण पर एक प्रतिनिधिमंडल की वार्ता करवाई जाएगी। भाकियू (टिकैत) ने भी संगत को समर्थन दिया। इस अवसर पर समिति संरक्षक बाबा पंडत, अध्यक्ष सूबा सिंह ढिल्लों, सुखदेव सिंह, संजय चौधरी, विजयपाल सिंह, गुरचरण सिंह, लखविंदर कौर, सुरेंद्र कौर, प्रभजोत कौर, गुरनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, परमजीत कौर, नरेंद्र कौर, मनप्रीत कौर, सुखविंदर कौर, निर्मल कौर, सहजदीप कैर, हरज़ेब कौर, तनवीर सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।