Haridwar News: पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया, झांकियों के साथ फोटो सेल्फी ली

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता।पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया, झांकियों के साथ फोटो सेल्फी लीपुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया, झांकियों के साथ

Haridwar News: पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया, झांकियों के साथ फोटो सेल्फी ली

Haridwar News: पुलिस लाइन रोशनाबाद में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान हरिद्वार पुलिस और स्थानीय लोग कन्हैया के रूप में नजर आए। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थानों और कार्यालयों की तरफ से लगाई गई, 24 आकर्षक झांकियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने झांकियों का आनंद लिया और मोबाइल से फोटो और सेल्फी ली। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह ने सपरिवार पहुंच कर झांकियों का अवलोकन किया। इसके बाद रिक्रूट आरक्षियों और पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

गायक विकास भारद्वाज, सूरज बंडवाल, संगीता ढोंडियाल और अज्जू तोमर के गीतों पर दर्शक झूम उठे। देर रात श्री दुर्गा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्म के अवसर पर डीएम मयूर दीक्षित ने सपरिवार और एसएसपी नवनीत सिंह ने मां के साथ पूजा अर्चना की। लड्डू गोपाल को झूला झुलाकर जन्मोत्सव मनाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मौके पर आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारHaridwar News: पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया, झांकियों के साथ फोटो सेल्फी ली