Haridwar News: वार्ड 13 की कॉलोनियों में सड़क निर्माण कार्य हुआ शुरू

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड-13 में 10 से अधिक सड़कों के निर्माण कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित जीवन प्रदान करना है। इस अवसर पर कई सभासद और मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

वार्ड 13 की कॉलोनियों में सड़क निर्माण कार्य हुआ शुरू

Haridwar News: शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड-13 के अंतर्गत श्री राम कॉलोनी, राम वाटिका, सिया वाटिका, शिखर एनक्लेव, गणेश एनक्लेव और चांदनी चौक क्षेत्र में 10 से अधिक सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल सड़कें बनाना नहीं, बल्कि प्रत्येक वार्ड को मजबूत आधारभूत सुविधाओं से जोड़कर नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम जीवन उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल,जयदेव खत्री, प्रवीण चमोली, प्रदीप चंदेल, मुकेश रावत, रामनिवास गुर्जर, बलवंत रावत, अभिषेक शर्मा, संचित डागर, कुंदन सिंह, अंशुल शर्मा, सुधांशु राय आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।