कंपनी शिफ्ट इंचार्ज पर हमला, सिर में लगे 10-12 टांके; धमकी देने वाले कर्मचारी पर जताया शक

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

क्षेत्र के गांव पदार्था में एक कंपनी के शिफ्ट इंचार्ज पर हमला हुआ। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मंगलवार को, पांच हमलावरों ने उसे बाइक से पीछा कर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कंपनी शिफ्ट इंचार्ज पर हमला, सिर में लगे 10-12 टांके; धमकी देने वाले कर्मचारी पर जताया शक

क्षेत्र के गांव पदार्था स्थित एक नामी कंपनी में शिफ्ट इंचार्ज पर कुछ लोगों की ओर से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्वालापुर निवासी वासू ने शिकायत में बताया कि वह पदार्था स्थित एक नामी कंपनी में शिफ्ट इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। मंगलवार को रोजाना की तरह कंपनी जा रहे थे। आरोप है कि कंपनी से करीब 500 मीटर पहले दो बाइकों पर सवार पांच लोगों ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने हेलमेट से सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद कंपनी स्टाफ के लोगों ने भूमानंद अस्पताल पहुंचाया, जहां सिर में करीब 10 से 12 टांके लगाए गए। पीड़ित के अनुसार, कुछ दिन पहले कंपनी के एक कर्मचारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।