तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर, अज्ञात चालक मुकदमा

Apr 08, 2026 06:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

कनखल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उनकी पत्नी की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह घटना 3 अप्रैल को हुई थी, जब एक कार ने स्कूटी को टक्कर मारकर चालक मौके से फरार हो गया।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर, अज्ञात चालक मुकदमा

कनखल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना बीते तीन अप्रैल की है, जब वाल्मीकि बस्ती बिल्वकेश्वर रोड शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार स्कूटी से जगजीतपुर की ओर जा रहे थे। आरोप है कि राजकीय आईटीआई के पास पहुंचते ही पीछे से आई कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।