वरिष्ठ नागरिकों ने सुरक्षा के प्रति जताई चिंता
हरिद्वार, संवाददातावरिष्ठ नागरिकों ने सुरक्षा के प्रति जताई चिंतावरिष्ठ नागरिकों ने सुरक्षा के प्रति जताई चिंतावरिष्ठ नागरिकों ने सुरक्षा के प्रति जता

सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर सोसायटी का शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुविधाओं की बहाली और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। बुधवार को संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता न्यायमूर्ति राजेश टंडन, संस्था अध्यक्ष अम्बरीश कुमार रस्तोगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सभी को सम्मान करना चाहिए। सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं में कटौती की जा रही है।
पहले ट्रेन यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को किराए में छूट मिलती थी लेकिन अब नहीं मिलती जिसके कारण उनमें रोष है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज और देश का गौरव होते हैं। कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां वरिष्ठ नागरिकों के साथ अपराध बढ़ रहा है। उनकी सुरक्षा के प्रति सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिएं। जल्द ही समिति कार्यालय के लिए सरकार से मांग की जाएगी। इस दौरान राजकुमार अरोड़ा, शंभू नाथ, चौधरी चरण सिंह, प्रमोद गोयल, बृजभूषण विद्यार्थी, गुलशन नैय्यर, नवल किशोर गुप्ता, लाल सिंह, डा. दीपा शर्मा, हिमांशु द्विवेदी, चोखेलाल, अंजू द्विवेदी, कविता गुप्ता, नवल किशोर गुप्ता, राजीव पाराशर, नरेंद्र कुमार शर्मा, रत्नमणि डोभाल, डॉ. डीएन बतरा, हरदीप सिंह, हरमोहन सिंह, त्रिलोचन सिंह, महेंद्र अरोड़ा, मोहनलाल ममगई आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



