Haridwar News: हर विभाग तैयार करेगा 500 पौधे,

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: हरिद्वार में 'बीज-संजीवनी अभियान' लांच किया गया है, जिसका लक्ष्य घरों से निकले फल-सब्जियों के बीजों से पौधे बनाना है। इस पहल के तहत सरकारी विभागों, विद्यालयों एवं नागरिक संस्थाओं को 500-500 पौधे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली में योगदान करना है।

Haridwar News: हर विभाग तैयार करेगा 500 पौधे,

Haridwar News: घरों से निकलने वाले फल-सब्जियों के बीज अब कूड़ेदान में नहीं, बल्कि पौधों के रूप में नई जिंदगी पाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की पहल पर जनपद में 'बीज-संजीवनी अभियान' शुरू किया गया है। अभियान के तहत सभी सरकारी विभागों, कार्यालयों, विद्यालयों, नगर निकायों और सहायता प्राप्त संस्थाओं को फल एवं सब्जियों के बीजों से 500-500 पौधे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि लोग आमतौर पर फल-सब्जियों के बीज बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि इन्हीं बीजों से पौधे तैयार कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

अभियान के तहत तैयार पौधों का उपयोग हरेला, पर्यावरण दिवस और अन्य पौधारोपण कार्यक्रमों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पौधे तैयार करने के लिए विशेष स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) भी तैयार की गई है, ताकि कम लागत में गुणवत्तापूर्ण पौधे विकसित किए जा सकें।डॉ. मिश्र ने जनपदवासियों से भी अपील की कि वे घरों से निकलने वाले बीजों को सुरक्षित रखकर उनसे पौधे तैयार करें। उनका कहना है कि यदि प्रत्येक परिवार इस अभियान से जुड़े तो हरिद्वार में लाखों पौधे तैयार कर जनपद को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारHaridwar News: हर विभाग तैयार करेगा 500 पौधे,