चारधाम यात्रा छोड़ हरिद्वार लौटी सऊदी की महिला की तबीयत बिगड़ी

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में चारधाम यात्रा के दौरान एक सऊदी महिला पर्यटक की तबीयत बिगड़ गई। होटल के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा था, लेकिन अब उसकी हालत सामान्य है। वह अपने पांच साथियों के साथ यात्रा पर आई थी।

चारधाम यात्रा छोड़ हरिद्वार लौटी सऊदी की महिला की तबीयत बिगड़ी

हरिद्वार। चारधाम यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने पर हरिद्वार लौटी सऊदी अरब की एक महिला पर्यटक के होटल के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने से शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एलआईयू और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। बाद में महिला को सुरक्षित पाया गया। पुलिस के अनुसार महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा था और अब उसकी हालत सामान्य है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस के मुताबिक 37 वर्षीय अलबीश नादा खालिद निवासी सऊदी अरब अपने पांच अन्य साथियों के साथ हरिद्वार आई थी। विदेशी पर्यटकों का यह दल 23 मई को होटल ली ग्रेस में ठहरा था और अगले दिन चारधाम यात्रा के लिए रवाना हो गया था।

बताया गया कि महिला ने दो धाम की यात्रा पूरी कर ली थी, लेकिन यात्रा के दौरान तबीयत खराब होने और बीपी लो होने की शिकायत पर वह अकेले हरिद्वार लौट आई थी। होटल प्रबंधन के अनुसार महिला को 28 मई को डॉक्टर को भी दिखाया गया था। शुक्रवार सुबह जब महिला ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो होटल ली ग्रेस के लीजर अखिलेश चौहान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एलआईयू की टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि विदेशी महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा था। फिलहाल उसकी हालत सामान्य है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।