Haridwar News: रोटरी क्लब कनखल का अधिष्ठापन समारोह, राजीव अरोड़ा बने अध्यक्ष

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: रोटरी क्लब कनखल का अधिष्ठापन समारोह, राजीव अरोड़ा बने अध्यक्ष रोटरी क्लब कनखल का अधिष्ठापन समारोह, राजीव अरोड़ा बने अध्यक्ष

Haridwar News: रोटरी क्लब कनखल का अधिष्ठापन समारोह, राजीव अरोड़ा बने अध्यक्ष

Haridwar News: सिडकुल स्थित एक होटल में रविवार को रोटरी क्लब कनखल का अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अरोड़ा एवं सचिव मनोज सुबुद्धि का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमपी गुप्ता और रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दोनों अतिथियों ने कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहा है और गरीबों की सहायता, स्वास्थ्य शिविर तथा जनजागरूकता अभियान प्रेरणादायी हैं। क्लब के डायरेक्टर डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि समाज सेवा ही क्लब का मुख्य उद्देश्य है तथा पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न सेवा प्रकल्प लगातार संचालित किए जा रहे हैं।

अध्यक्ष राजीव अरोड़ा और सचिव मनोज सुबुद्धि ने सभी का आभार जताते हुए सेवा कार्यों को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया। समारोह में असिस्टेंट कमिश्नर चेतन घई, अक्षय अग्रवाल, हरपाल सिंह, अनुभव गिरी, प्रदीप अग्रवाल, साहिल चावला, राजेश त्यागी, शालू सिंह, विवेक गिरी, आशीष सपरा, केशव जोशी, शैलेंद्र सिंह और डॉ. एच.के. सिंह सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsHaridwar News: रोटरी क्लब कनखल का अधिष्ठापन समारोह, राजीव अरोड़ा बने अध्यक्ष