डीएम के निर्देशों पर पेयजल निगम ने चार सड़कों की मरम्मत की

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

डीएम के निर्देशों पर पेयजल निगम ने चार सड़कों की मरम्मत की डीएम के निर्देशों पर पेयजल निगम ने चार सड़कों की मरम्मत की डीएम के निर्देशों पर पेयजल निगम

डीएम के निर्देशों पर पेयजल निगम ने चार सड़कों की मरम्मत की

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम के कर्मचारियों ने शनिवार को शहर में 160 मीटर टूटी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया। इस दौरान शहर की चार सड़कों पर पैच वर्क किया गया। परियोजना प्रबंधक मिनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज एक और पैकेज दो की सड़कों का पुनर्निर्माण काम गतिमान है। शनिवार को जैन मंदिर बीटी रोड, गणपति धाम, गणपति धाम फेस तीन और मोहन एनक्लेव की सड़कों की मरम्मत का काम किया गया। शहर की अन्य टूटी सड़कों का पैच वर्क भी जल्द पूर्ण किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।