धर्मनगरी में अधिकतम पारा रिकॉर्ड 30 डिग्री के ऊपर पहुंचा
धर्मनगरी में शनिवार को तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन का पहला अधिकतम तापमान है। मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सिंचाई और कीटनाशकों के उपयोग की सलाह दी है। चार मार्च तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

धर्मनगरी में बढ़ती तपिश के बीच शनिवार को इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। आईआईटी रुड़की की कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस था। यानी एक ही दिन में अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, चार मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन के समय लगभग सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने किसानों को गेहूं, जौ, गन्ना, चना, सरसों और टमाटर जैसी फसलों की सिंचाई और आवश्यकतानुसार कीटनाशकों के प्रयोग की सलाह दी है।
शहर में दिन के साथ-साथ शाम और रात में भी हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



