हरिद्वार में बढ़ी गर्मी की तपिश, पारा पहुंचा 40 डिग्री
जिले में गर्मी लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार को तापमान 38 डिग्री, सोमवार को 39 डिग्री और मंगलवार को 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और अस्पतालों में गर्मी से संबंधित केस बढ़ रहे हैं।

जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बीते तीन दिनों में तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं सोमवार को यह बढ़कर 39 डिग्री तक पहुंच गया। मंगलवार को तापमान में फिर वृद्धि हुई और पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुच गया। लगातार बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर दोपहर के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही कम दिखाई दी।
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। वहीं, अस्पतालों में भी गर्मी से जुड़ी समस्याओं के मरीज बढ़ने लगे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को धूप में निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। लगातार बढ़ती गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है और लोगों को मानसून का इंतजार सताने लगा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


