धर्मनगरी में तापमान 39 डिग्री पार

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

धर्मनगरी में गर्मी बढ़ने से लोग परेशान हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री पहुंच गया। धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। अस्पतालों में गर्मी से संबंधित बीमारियों के मामलों में वृद्धि हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है।

धर्मनगरी में तापमान 39 डिग्री पार

धर्मनगरी में बढ़ती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन में तेज धूप के साथ चल रहीं गर्म हवाएं जनजीवन पर असर डाल रही हैं। शनिवार को इस साल पहली बार अधिकतम पारा 39 डिग्री के पार चला गया। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को अधिकतम पारा 39.5 डिग्री और न्यूनतम पारा 19.5 डिग्री दर्ज हुआ। शुक्रवार को अधिकतम पारा 36.5 डिग्री और न्यूनतम पारा 19.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। धूप की तपिश से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर के समय बढ़ती गर्मी के बीच सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है।

जरूरी काम से जाने वाले लोग दिन में गर्मी से बचने के लिए कपड़े से मुंह ढाक कर और छाता लेकर सड़कों पर आवाजाही कर रहे है। वहीं, गर्मी बढ़ने के बाद शहर के विभिन्न अस्पतालों में शरीर अत्यधिक गर्म होने, त्वचा का लाल, रूखा, गर्म और नम होने, सनबर्न, हिट स्ट्रोक, लाल दाने, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, एलर्जी, सिरदर्द, चक्कर आदि के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ओजस हॉस्पिटल के डॉ. दीपक ने बताया कि हाल के दिनों में गर्मी बढ़ने के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।