सीएम के नेतृत्व में लोगों का रिवर्स पलायन हो रहा : टम्टा

Mar 07, 2026 06:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में रिवर्स पलायन हो रहा है। पहाड़ के लोग गांव लौट रहे हैं। सरकार की विकास योजनाओं के कारण राज्य में चहुंमुखी विकास हो रहा है, जिसमें शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार शामिल है।

सीएम के नेतृत्व में लोगों का  रिवर्स पलायन हो रहा : टम्टा

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में लोगों का रिवर्स पलायन शुरू हुआ है। पहाड़ के लोग गांवों को वापस लौट रहे है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की वजह से राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने यह बात चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार काम कर रही है। देश में सभी क्षेत्रों में प्रगति हो रही है। विश्व के 198 देशों में भारत का कीर्तिमान और वैभव आगे बढ़ रहा है।

भारत के विश्व में बढ़ते वर्चस्व के पीछे भारत की जनता है। भारत की जनता के माध्यम से पीएम मोदी देशहित के काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने इतिहास रचने का काम किया है। 150 की जनसंख्या के छोटे गांव को मोटर मार्ग से जोड़ने का काम किया है। शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया गया है। राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया है। सड़कों की नई कनेक्टिविटी का जाल राज्य में बिछाया गया है। सड़कों के नवीनीकरण की वजह से दिल्ली से सुबह चलकर यात्री पहाड़ों में भगवान शिव के मंदिर तक शाम को पहुंच जाता है। पहले दो दिन तक का समय लगता था। मूलभूत सुविधाएं पहाड़ों में मिलने लगी है। इस कारण अपने गांवों से पलायन कर चुके बड़ी संख्या में लोग रिवर्स पलायन कर रहे है। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों से उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ। अलग राज्य के लिए उत्तराखंड के लोगों ने बलिदान दिया। यहां के लोग का सपना पूर्व पीएम अटल ने पूरा किया। साथ ही उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिया। वर्ष 2000 के उत्तराखंड राज्य और वर्ष 2026 के उत्तराखंड राज्य में भाजपा सरकार के नेतृत्व में बड़ा बदलाव हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।