Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsRetired Forest Officers Meeting in Haridwar Pension Increase and Welfare Proposals Passed

सेवानिवृत्त वन कर्मचारियों ने पेंशन बढ़ाने की मांग की

हरिद्वार में सेवानिवृत्ति वन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक हुई, जिसमें मूल पेंशन में वृद्धि सहित कई प्रस्ताव सर्व सहमति से पारित किए गए। बैठक में चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारSun, 31 Aug 2025 06:05 PM
share Share
Follow Us on
सेवानिवृत्त वन कर्मचारियों ने पेंशन बढ़ाने की मांग की

सेवानिवृत्ति वन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति हरिद्वार की बैठक में मूल पेंशन में वृद्धि सहित कई प्रस्ताव सर्व सहमति से पारित किए गए। रविवार को ललतारो वन कुटीर परिसर में हुई बैठक में देहरादून, हरिद्वार, बिजनौर एवं सहारनपुर जनपदों से सेवानिवृत्त वन कर्मी शामिल हुए। सेवानिवृत्त रामपाल सिंह, सतेन्द्र सिंह चौहान, लोकेन्द्र सिंह नेगी एवं सुरेंद्र दत्त भट्ट को समिति की सदस्यता ग्रहण कराई गई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने की। एनसी गोयल ने बताया गया कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल कितने भी पुराने हों, तो भी प्रक्रिया पूर्ण कर प्राप्त किए जा सकते हैं। बैठक में कम्युटेशन कटौती 11 वर्ष करने, पेंशनर की 65 ,70 एवं 75 वर्ष की आयु होने पर क्रमशः 5 व 10 एवं 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि की जाए।

सेवानिवृत्त वन अधिकारियों, कर्मचारियों को मध्य प्रदेश सरकार की भांति पार्क क्षेत्र में परिवार सहित निशुल्क भ्रमण की सुविधा तथा वन विश्राम भवन पर निशुल्क ठहरने की व्यवस्था सम्बंधी शासनादेश पर शासनादेश जारी करने की मांग की गई। संचालन करते हुए समिति के सचिव राजवीर सिंह मलिक ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून की ओर से वर्तमान चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल भुगतान करने सम्बन्धी प्रणाली पर असन्तोष व्यक्त किया गया तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल एक सप्ताह के अन्दर भुगतान करने की मांग की गई। इस अवसर पर सतपाल सिंह सैनी कोषाध्यक्ष, धर्मपाल सिंह, रामपाल सिंह, राम सिंह, देशराज सिंह चौहान, हरिश्चंद्र भट्ट रतिराम सिंह, भगत सिंह नेगी, रमेश कुमार भटनागर, रामलाल, केएन तिवारी, प्रभु नाथ पांडे, बृज बिहारी शर्मा, इंद्र मोहन शाह, राम सिंह, नरेश चंद्र गोयल, सुरेंद्र दत्त भट्ट, सुरेंद्र प्रताप सिंह सत्येंद्र सिंह चौहान, ज्योति शर्मा आदि सेवा निवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।