जियो की इंटरनेट सेवाएं बंद होने से लाखों लोग परेशान हुए

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

रिलायंस की जियो फाइबर इंटरनेट सेवाएं रविवार सुबह 10 बजे बंद हो गईं, जिससे लाखों उपभोक्ता परेशान हो गए। इंटरनेट की कमी से डिजिटल सेवाएं प्रभावित रहीं और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में दिक्कतें आईं। दिनभर लोगों ने सेवाएं बहाल होने की प्रतीक्षा की, और दोपहर तीन बजे के बाद सेवाएं फिर से शुरू हुईं।

जियो की इंटरनेट सेवाएं बंद होने से लाखों लोग परेशान हुए

रिलायंस की जियो फाइबर इंटरनेट सेवाएं रविवार सुबह करीब 10 बजे बंद हो गई। इससे जिले के लाखों उपभोक्ता परेशान रहे। दिन में इंटरनेट नहीं चलने से डिजिटल सेवाएं भी प्रभावित रही। लोग दिनभर इंटरनेट सेवाएं सुचारु होने की प्रतिक्षा करते रहे। दिन में करीब तीन बजे सेवाएं बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिली। सुबह के समय लोगों के घरों और दफ्तरों में रिलायंस की इंटरनेट सेवाएं बंद होने से लोगों के जरूरी काम प्रभावित रहे। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में भी दिक्कतें हुईं। साथ ही कई कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। दोपहर तक लोग इंटरनेट सेवाएं सुचारु होने की प्रतीक्षा करते रहे।

इसके बाद शिकायतें दर्ज करानी शुरू की। शहर के 30 हजार लोगों ने इंटरनेट काम नहीं करने की शिकायत दर्ज कराई। इससे रिलायंस कंपनी के कर्मचारियों को भी बड़ी दिक्कत उठानी पड़ी। पूरा दिन फोन करके लोग इंटरनेट सेवाएं बहाल होने की जानकारी जुटाते रहे। हालांकि दोपहर तीन बजे इंटरनेट सेवाएं सुचारु हो गईं। जेसीएम रिलायंस राजकुमार ने बताया कि उच्च स्तर से जियो फाइबर इंटरनेट की कनेक्टिविटी बंद होने की वजह से इंटरनेट सेवाएं बंद हो गई थी। राज्य में सेवाएं प्रभावित रही। शहर में 30 हजार से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज कराई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।