ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारनाबालिग पत्नी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग पत्नी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की के साथ शादी के बाद दुष्कर्म करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया...

नाबालिग पत्नी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारTue, 27 Aug 2019 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की के साथ शादी के बाद दुष्कर्म करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले आरोपी ससुर को भी पुलिस जेल भेज चुकी है। आरोपी पति के खिलाफ पत्नी ने दहेज उत्पीड़न सहित दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।मामला रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक लड़की ने शिकायत देकर बताया था कि एक युवक ने उससे जबरन शादी और शादी के बाद दुष्कर्म किया। जिस वक्त लड़की का विवाह हुआ था वह नाबालिग थी। शादी के बाद पति और ससुर ने छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने कांउसलिंग के बाद मुकदमा दर्ज किया था। लड़की का आरोप था कि उसकी शादी के बाद दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में बीते 20 दिन पहले ससुर को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें