ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारराव खालिद निर्विरोध चुने गए कोषाध्यक्ष

राव खालिद निर्विरोध चुने गए कोषाध्यक्ष

जिला बार संघ के वार्षिक चुनाव में मंगलवार को नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर साफ हो गई। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला तय है। जबकि सचिव पद पर छह प्रत्याशी मैदान में हैं। उधर,...

राव खालिद निर्विरोध चुने गए कोषाध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारTue, 19 Dec 2017 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला बार संघ के वार्षिक चुनाव में मंगलवार को नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर साफ हो गई। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला तय है। जबकि सचिव पद पर छह प्रत्याशी मैदान में हैं। उधर, कोषाध्यक्ष पद पर भूपेन्द्र चौहान के पर्चा वापिस लेने के बाद राव खालिद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

मंगलवार सुबह नामांकन कक्ष में नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। दोपहर बाद कोषाध्यक्ष पद से भूपेन्द्र चौहान ने नामांकन वापिस ले लिया। 22 दिसंबर को होने वाले वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुधीर त्यागी, कुलवंत सिंह चौहान व सीताराम के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद पर अशोक अग्रवाल, सौरभ शर्मा और तनवीर भारती के बीच मुकाबला होगा। सचिव पद के लिए सौकेंद्र कुमार, अरिवंद श्रीवास्तव, सुशील सैनी, अनूप प्रकाश भारद्वाज, प्रफुल्ल शर्मा और संगीता बंसल मैदान में हैं।

इसके अलावा सहसचिव पद पर अतुल शर्मा, मनोज प्रालिया, विदुशी चतुर्वेदी के बीच कड़ा मुकाबला होना तय है। आय व्यय निरीक्षक के पद पर उस्मान आरीफ, विनय शर्मा और ऊषा चिटकारिया के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर संदीप वर्मा, उमा रारी, सचिन बेदी और रुचि बगवाडी मैदान में हैं। कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें तोषी चौहान, रेशू नेहरा, मनोज धीमान, रीमा शाहीन, राजीव शर्मा, रूपचंद्र आजाद, सुनील कुमार शामिल हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कुमार सैनी व सहायक चुनाव अधिकारी कुलदीप सिंह और सतीश चौहान ने बताया कि 22 दिसंबर को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक होने वाले मतदान में 579 वोटर उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें