ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वाररामपाल शाखा अध्यक्ष और मिथुन बने मंत्री

रामपाल शाखा अध्यक्ष और मिथुन बने मंत्री

उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरिद्वार शाखा के वार्षिक चुनाव में निर्विरोध पदाधिकारियों को चुना गया। जिसमें रामपाल शर्मा को शाखा अध्यक्ष और मिथुन अरोड़ा को निर्विरोध मंत्री बनाया गया है। चुनाव के...

रामपाल शाखा अध्यक्ष और मिथुन बने मंत्री
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारMon, 10 Feb 2020 11:36 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरिद्वार शाखा के वार्षिक चुनाव में निर्विरोध पदाधिकारियों को चुना गया। जिसमें रामपाल शर्मा को शाखा अध्यक्ष और मिथुन अरोड़ा को निर्विरोध मंत्री बनाया गया है। चुनाव के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही जेएनएनयूआरएम की यूनियन के पदाधिकारियों की भी निर्विरोध घोषणा की गई।

हरिद्वार डिपो स्थित यूनियन के कार्यालय में चुनाव अधिकारी योगेश शर्मा, कुलदीप सिंह, विपिन चौधरी, प्रवीण सैनी, अबरार, उदयवीर की देखरेख में चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए प्रवेश कुमार, कपिल शर्मा को उपाध्यक्ष, देवराज, विनय कुमार को संयुक्त मंत्री, अंकित राठी को कोषाध्यक्ष, जयकुमार को संगठन मंत्री बनाया गया। तेलूराम, सतपाल शर्मा, शमशाद अली, कुलविंद्र, राकेश शर्मा, प्रदीप, पुनीत त्यागी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया। जबकि बालेंद्र, मोतीराम, ओमपाल, संजय शर्मा, पंकज सैनी, अर्जुन त्यागी, राज सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। वहीं दूसरी तरफ उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन जेएनएनयूआरएम शाखा का अध्यक्ष इकराम अली को चुना गया। जबकि सोनू कुमार, संजीव कुमार को उपाध्यक्ष, रोहित सैनी को मंत्री और महक सिंह, राहुल वर्मा को संयुक्त मंत्री, सुभाष चंद चौहान कोषाध्यक्ष, पुष्पेंद्र संगठन मंत्री चुने गए हैं। यूनियन के अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने कहा कि कर्मचारी हित में कार्य करने से पीछे नहीं हटेंगे। किसी भी सूरत में कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री मिथुन अरोड़ा ने कहा कि हर स्तर पर समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। कर्मचारी और रोडवेज हित में कार्य करते रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें