मेडिकल स्टोर पर छापा, 101 नशीले कैप्सूल संग एक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार, संवाददाता। सिडकुल पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारते हुए एक युवक को 101 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी

मेडिकल स्टोर पर छापा, 101 नशीले कैप्सूल संग एक गिरफ्तार

सिडकुल पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारते हुए एक युवक को 101 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेडिकल स्टोर संचालक फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एसओ अजय शाह ने बताया कि पुलिस टीम को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ब्रह्मपुरी रावली महदूद स्थित एक मेडिकल स्टोर से अवैध रूप से नशीली दवाओं का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस व औषधि निरीक्षक के साथ टीम ने मंगलवार को महादेव मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद सागर पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम बरसी, थाना तितरो, जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 101 कैप्सूल स्पास्मो ट्रामाडोल बरामद किए गए, जिन्हें बिना वैध दस्तावेज के रखा गया था। जांच में सामने आया कि मेडिकल स्टोर का संचालक मनीष कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।