आबादी में क्वारंटाइन सेंटर का विरोध
शहर के व्यापारियों(गुलाटी गुट) ने गुरुवार को शहर के मध्य में व्यापारिक व आबादी क्षेत्र में बीचोंबीच स्थित होटलों को क्वारंटाइन केंद्र बनाए जाने का विरोध किया। और आंदोलन की चेतावनी दी। शहर व्यापार...
शहर के व्यापारियों(गुलाटी गुट) ने गुरुवार को शहर के मध्य में व्यापारिक व आबादी क्षेत्र में बीचोंबीच स्थित होटलों को क्वारंटाइन केंद्र बनाए जाने का विरोध किया। और आंदोलन की चेतावनी दी। शहर व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया और इन केंद्रों को शहर से बाहर बनाने की मांग की।
जिला महामंत्री संजीव नैय्यर व शहर संयोजक विजय शर्मा ने कहा कि शहर के मध्य में खुले इन क्वारंटाइन सेंटर से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पहले ही लाकडाउन की वजह से हरिद्वार का व्यापार चौपट है। ऐसे मे उनके सामने अपने व परिवार के प्राणों का संकट खड़ा हो गया है। भय के कारण उन्हे अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ रहे हैं। युवा व्यापार मंडल के जिलाघ्यक्ष संदीप शर्मा व युवा शहर महामंत्री विक्की अडवानी ने कहा किसी भी कीमत पर शहर के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा और अगर प्रशासन ने शीघ्र ही इन केंद्रों को शहर से बाहर स्थानांतरित नहीं किया तो शहर व्यापार मंडल इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगा।
इस दौरान शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी, शहर महामंत्री प्रदीप कालरा, राजीव पाराशर, शिवमूर्ति व्यापार मंडल महामंत्री राजू मनोचा, मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, जाग्रति व्यापार मंडल अध्यक्ष नाथी राम सैनी, कमल पाहवा, कपिल अरोड़ा, राजू खत्री, रवि जोशी, शेंकी अरोड़ा, मनोज कौशिक, सोनू जैन, प्रवीण कुमार, तरुण मल्होत्रा, राजू दुआ, गोपी, संजीव दामिर, विजय सतीजा, सोहन लाल, हितेश अरोड़ा, सुनील तनेजा, कपिल गोंसाई, कमल चावला, दीपक अरोड़ा आदि शामिल रहे।
