ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारकांग्रेस नेता का चालान काटने के विरोध में प्रदर्शन

कांग्रेस नेता का चालान काटने के विरोध में प्रदर्शन

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रामविशाल देव का चालान किए जाने के विरोध में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय रोशनाबाद में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को...

कांग्रेस नेता का चालान काटने के विरोध में प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारMon, 15 Jan 2018 08:27 PM
ऐप पर पढ़ें

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रामविशाल देव का चालान किए जाने के विरोध में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय रोशनाबाद में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मामले की शिकायत की है। चालान निरस्त न होने पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी।

प्रदेश के कार्यकारी मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी ने कहा कि भाजपा सरकार के दबाव में पुलिस कांग्रेस नेताओं का उत्पीड़न कर रही है। रामविशाल देव गत दिनों भेल और प्रशासन द्वारा भीषण सर्दी में गरीब लोगों को उजाड़ने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने गरीबों के हक में आवाज उठाई, तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लॉकअप में बंद कर दिया। रातभर उन्हें हवालात में बंद रखा गया। कहा कि यदि 10 दिन में चालान निरस्त नहीं किया गया तो सेवादल चंदाचार्य चौक पर धरना देगा। इस दौरान मंजू रानी, नेतराम, शराफत अली, शुभ्र रस्तोगी, बीना देवी, रेखा कश्यप, अनिता, मोनू, मोहन सैनी, सत्यम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें