गुरुकुल कांगड़ी विवि में आंदोलित कर्मचारियों ने की तालाबंदी
हरिद्वार, संवाददाता। गों को लेकर कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय में तालेबंदी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के चलते वि

रुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में यूजीसी रेगुलेशन 2023 लागू करने और दो कर्मचारी की सेवा समाप्ति को बहाल करने आदि मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय में तालेबंदी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के चलते विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित रहे। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में यूजीसी रेगुलेशन 2023 को लागू करने और विश्वविद्यालय के दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने और एक कर्मचारी का निलंबन करने के विरोध में शनिवार को कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन सहित कई विभागों में तालाबंदी की। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय मुख्य परिसर के साथ ही कन्या गुरुकुल परिसर हरिद्वार और देहरादून में भी तालेबंदी की गई।
कर्मचारियों के भारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए तहसीलदार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




