सुराज सेवा दल का बिगड़ती कानून व्यवस्था के लेकर प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

हरिद्वार में सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने कानून व्यवस्था में बिगड़ती स्थिति और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंपावत सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की और प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की।

सुराज सेवा दल का बिगड़ती कानून व्यवस्था के लेकर प्रदर्शन

हरिद्वार, संवाददाता। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में गुरुवार को रानीपुर क्षेत्र में सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चंपावत सामूहिक दुष्कर्म कांड के आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे अपराध चिंता का विषय हैं। महिलाओं और बेटियों के प्रति बढ़ती हिंसा से आमजन में भय का माहौल बना हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि चम्पावत की घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है।प्रदेश

अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि मातृशक्ति को देवी स्वरूप मानने वाले प्रदेश में बेटियों के साथ इस प्रकार की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो चुका है, जिसके चलते दुष्कर्म, छेड़छाड़ और उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने मांग की कि चंपावत सामूहिक दुष्कर्म कांड के सभी आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर जल्द से जल्द कठोरतम कार्रवाई की जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।